लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: औरंगाबाद का नाम बदलने पर सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, "मैं पैदा हुआ था औरंगाबाद में , मरूंगा औरंगाबाद में "

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2023 06:48 IST

एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने केंद्र सरकार द्वारा 24 फरवरी 2023 को औरंगाबाद का नाम संभाजीनजर किये जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी देने पर कहा कि वो औरंगाबाद के सांसद थे और औरंगाबाद के ही सांसद रहेंगे। उनका जन्म औरंगाबाद में हुआ था और वो मरेंगे भी औरंगाबाद में ही।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने औरंगाबाद का नाम बदले जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दीइम्तियाज जलील ने कहा कि औरंगाबाद के सांसद थे और औरंगाबाद के ही सांसद रहेंगेकोई झूमे, कोई नाचे लेकिन वो औरंगाबाद में पैदा हुए थे और मरेंगे भी तो औरंगाबाद में ही

उंब्रा: महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शहर औरंगाबाद का नाम बदलने जाने और संभाजीनगर नाम की अधिसूचना जारी होने के बाद भड़के ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद इम्तियाज जलील ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद जलील ने केंद्र सरकार द्वारा 24 फरवरी 2023 को नये नामकरण प्रस्ताव को हरी झंडी दिये जाने पर कहा, "इम्तियाज जलील औरंगाबाद के सांसद थे और औरंगाबाद के सांसद रहेंगे। औरंगाबाद का नाम बदलने पर कोई नाच रहा है, कोई झूम रहा है लेकिन मैं औरंगाबाद में पैदा हुआ और औरंगाबाद में ही मरूंगा।"

सांसद इम्तियाज जलील की इस तीखी प्रतिक्रिया से साबित हो रहा है कि औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर किए जाने का मामला अधिसूचना जारी होने के बाद भी ठंडा नहीं होने जा रहा है। इससे पूर्व जब तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार की ओर से सत्ता के विदाई के क्रम में 20 अक्टूबर 2022 को जब केंद्र सरकार से औरंगाबाद का नाम बदलने जाने और उसे संभाजीनगर किये जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। तब भी सांसद जलील ने उसका विरोध किया था और कहा था कि सवाल किसी शहर के नाम बदलने का नहीं है, अगर नाम बदला जाता है, तो इसके लिए भारी मात्रा में पैसे की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा था कि अगर आप किसी शहर का नाम बदलते हैं तो उसमें लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत आती है और दिल्ली के एक अधिकारी ने मुझे बताया कि औरंगाबाद जैसे शहर के लिए तो नाम बदलने में कम से कम 1,000 करोड़ रुपये तक खर्च हो सकते हैं। यह सिर्फ सरकारी दस्तावेजों और चिट्ठी-पत्री के लिए बदलने का मामला नहीं है। यह करदाताओं का पैसा है, जो आपका और मेरा है। इसलिए ऐसा करना सही नहीं होगा।

एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने उस चिंता के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाविकास अघाड़ सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे केवल अपनी सरकार को बचाने के लिए औरंगाबाद का नाम बदल रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हर चीज को सांप्रदायिक रंग में रंगना चाहते हैं। यह कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जो हिंदुओं-मुसलमानों से जुड़ा है।

टॅग्स :औरंगाबादएआईएमआईएमBJPउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार