लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM: कहां है पेंच, सरकार गठन में इतना समय क्यों लग रहा है?, सांसद संजय राउत बोले- शिवसेना का भविष्य कभी दिल्ली में नहीं मुंबई में तय...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 08:59 IST

Maharashtra New CM:  महाराष्ट्र में 288-सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में महायुति गठबंधन ने 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। महायुति गठबंधन में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा को 132 सीट, शिवसेना को 57 तथा राकांपा को 41 सीट मिलीं।शिवसेना का भविष्य कभी दिल्ली में नहीं बल्कि मुंबई में तय हुआ।आपको बहुमत मिल जाता है, तो अगले 24 घंटे में आपको अपना मुख्यमंत्री मिल जाना चाहिए।

Maharashtra New CM: शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने जानना चाहा कि विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन भारी बहुमत मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री तय करने और सरकार बनाने में क्यों असमर्थ है। महाराष्ट्र में 288-सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में महायुति गठबंधन ने 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। महायुति गठबंधन में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। भाजपा को 132 सीट, शिवसेना को 57 तथा राकांपा को 41 सीट मिलीं।

राउत ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह बाल ठाकरे के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी का भविष्य दिल्ली में तय होता है। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे की शिवसेना का भविष्य कभी दिल्ली में नहीं बल्कि मुंबई में तय हुआ।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘उनके (महायुति के) पास बहुमत है। इसमें भाजपा के पास करीब 140 विधायक हैं जो उन्हें बहुमत के बहुत करीब ले जाता है। फिर भी महायुति अब तक महाराष्ट्र को मुख्यमंत्री नहीं दे पाया है। इसके क्या कारण हैं?’’ राउत ने महायुति पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अगर आपको बहुमत मिल जाता है, तो अगले 24 घंटे में आपको अपना मुख्यमंत्री मिल जाना चाहिए।

लेकिन, महाराष्ट्र के लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा को अगला मुख्यमंत्री तय करने में क्या दिक्कत है।’’ राकांपा नेता छगन भुजबल ने कहा कि जब दो-तीन पार्टियों का गठबंधन होता है तो चर्चा करने और फिर निष्कर्ष पर पहुंचने में समय लगता है। भुजबल ने कहा, ‘‘कुछ मामलों में तो एक महीने का समय लग गया है। नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अगले दो-तीन दिनों में हो जाना चाहिए।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024संजय राउतशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"