लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक ED द्वारा दर्ज मामले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे, गिरफ्तारी को बताया अवैध, बेटे फराज को भी समन

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2022 09:51 IST

 ईडी ने मलिक को पिछले बुधवार को दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। विशेष PMLA अदालत ने मलिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने मलिक को पिछले बुधवार को दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया थाविशेष PMLA अदालत ने मलिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया थाईडी ने नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक को भी समन भेजा है

मुंबई: नवाब मलिक ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपने खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मलिक ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है और उन्होंने तुरंत रिहा करने की मांग की है। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मंत्री नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक को पूछताछ के लिए तलब किया है।

 इस बीच, तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे नवाब मलिक को सोमवार को जे जे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी उनसे पूछताछ जारी रखने के लिए बलार्ड एस्टेट में अपने जोनल कार्यालय ले गए।

अधिकारियों ने कहा कि मलिक को कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। गौरतलब है कि ईडी ने मलिक को पिछले बुधवार को दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। विशेष PMLA अदालत ने मलिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया। शुक्रवार को जब ED मलिक को नियमित चिकित्सा जांच के लिए जेजे अस्पताल ले गई तो उन्होंने अचानक बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलिक तीन दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे और उनके कई जांच भी हुए। इस दौरान सीआरपीएफ के साथ ईडी अधिकारियों की एक टीम तैनात रही और बाहरी लोगों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा था।

स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने सोमवार को मलिक को छुट्टी देने का फैसला किया। ईडी के सूत्रों ने कहा कि मलिक ने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के साथ कुर्ला संपत्ति को अवैध रूप से खरीदने के लिए सौदा किया था। उनके बेटे फराज पर सौदे से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने और पारकर को भुगतान समाशोधन में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

टॅग्स :नवाब मलिकमुंबईप्रवर्तन निदेशालयदाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब