लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 11:25 IST

Maharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat Elections:

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat Elections:Maharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat Elections:Maharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat Elections:

मुंबईः महाराष्ट्र की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इसके साथ ही इन स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों के लिए भी मतदान जारी है। मतदान सुबह साढे़ सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतों की गिनती 21 दिसंबर को की जाएगी। इससे पहले, दो दिसंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था।

कई स्थानों पर अध्यक्ष और सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सभी संबंधित केंद्रों पर मतगणना 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। कई सीट पर सत्तारूढ़ गठबंधन (महायुति) के घटक दल भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। भाजपा नीत 'महायुति' और विपक्षी 'महा विकास आघाडी' के बीच सीधी भिड़ंत और गठबंधनों के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबले की वजह से यह चुनाव बहुआयामी हो गया है।

अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

मतदाताओं को धन बांटने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों के बीच ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह से मतदान जारी है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार के कार्यालय पर हुई गोलीबारी की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार, मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। सत्तारूढ़ सहयोगी दल भाजपा और शिवसेना इस चुनाव में आमने-सामने हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि शिवसेना ने 200 से अधिक ऐसी महिलाओं को एक बारात घर में ठहराया है जो स्थानीय नहीं हैं और संभवत: फर्जी मतदान कराने के लिए ऐसा किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उल्हासनगर मंडल) सचिन गोरे ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बारात घर के अंदर अंबरनाथ से बाहर की 208 महिलाएं पाई गई हैं। पुलिस और निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उनके पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेज़ों की जांच कर रहे हैं।

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता धन बांटने में शामिल हैं। वहीं, शिवसेना ने ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस से कथित घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, क्योंकि अधिकतर पुलिसकर्मी चुनावी बंदोबस्त की ड्यूटी में व्यस्त हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्रचुनाव आयोगBJPकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो