लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:23 IST

Open in App

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित बलात्कार के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने कहा कि मनकापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है, जो 12वीं कक्षा का छात्र है। वह एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा था।अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को नागपुर के वाकी इलाके के एक फार्महाउस में ले गया, जहां दो अन्य लोग उसके साथ शामिल हो गए।उन्होंने कहा कि तीनों ने पीड़िता को शराब पीने के लिए मजबूर किया। उसके साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी।अधिकारी ने कहा कि लड़की ने बाद में अपने परिवार को इसकी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?