लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः बंद कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक, आग बुझाने का काम जारी

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2022 09:55 IST

ठाणे नगर निगम ने कहा है कि हालांकि आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में एक के बाद एक आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं इस महीने में ये तीसरी आग लगने की घटना है

भिवंडीः यहां के काजी परिसर में एक बंद कपड़े की फैक्ट्री में कल रात भीषण आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग काफी भीषण थी। ठाणे नगर निगम ने कहा है कि हालांकि आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक के बाद एक आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। इस महीने में ये तीसरी आग की घटना है। इसी महीने के शुरुआती हफ्ते में आग की दो घटनाएं हुईं। 10 जनवरी को मुंबई के भायखला में एक गोदाम में आग लग लगने की घटना हुई थी। हालांकि इसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ। भायखला में मुस्तफा बाजार के पास स्थित गोदाम में आग लगने की घटना सुबह हुई थी। अधिकारियों ने बताया था कि दमकल की आठ गाड़ियों द्वारा लगभग पांच घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

वहीं 3 जनवरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके में लकड़ी के कबाड़ की एक दुकान में आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया था कि आग, असल्फा मोहल्ले के सुंदरबाग इलाके में डी सिल्वा परिसर स्थित एक दुकान में सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी। दमकल विभाग की कम से कम आठ गाड़ियों तथा पानी के टैंकर को मौके पर भेजा गया। 

इससे पहले पिछले साल के दिसंबर में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। गौरतलब है कि आग लगने की सभी घटनाओं में कारणों का पता नहीं चल पाया। इन आग की घटनाओं में कोरोड़ों का नुकसान हुआ।

टॅग्स :महाराष्ट्रअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना