लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में दस्ताने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 की मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 31, 2023 08:05 IST

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार तड़के एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग इस भयावह आग हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई हैघटनास्थल पर बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियां मौजूद हैं, आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर जारी है

छत्रपति संभाजीनगर:महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार तड़के एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

इस संबंध में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित दस्ताना फैक्ट्री में आग सुबह आधी रात में करीब 02:15 बजे लगी। हैंड ग्लव्स फैक्ट्री में लगी आग के कारण अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अग्निशमन अधिकारी मोहन मुंगसे ने कहा, "हमें आधी रात में करीब 2:15 बजे एक कॉल के जरिये आलग लगने की सूचना मिली। उसके बाद जब हम घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई है।"

उन्होंने आगे कहा, "मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि फैक्ट्री के अंदर छह लोग फंसे हुए हैं। उसके बाद हमारे अधिकारी फौरन उन्हें बचाने के लिए फैक्टी के अंदर दाखिल हुए लेकिन तब तक सभी छह लोगों की मौत हो चुकी थी। हमने मौके से 6 लोगों का शव बरामद किया है।"

मोहन मुंगसे ने कहा, "फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। मौके पर कई दमकर गाड़ियां लगी हुई हैं और जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।"

इससे पहले स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि इमारत के अंदर कम से कम पांच कर्मचारी फंसे हुए थे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बाद में आग की घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की।

घटना के संबंधझ में मजदूरों ने बताया कि जब आग लगी तो कंपनी बंद थी और वे सो रहे थे। एक कर्मचारी ने बताया, "जब आग लगी तो इमारत के अंदर 10-15 कर्मचारी सो रहे थे। कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन कम से कम पांच-छह लोग अंदर फंस गए।"

टॅग्स :आगअग्निकांडऔरंगाबादमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल