लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: व्यक्ति ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:33 IST

Open in App

नागपुर, 21 जून महाराष्ट्र के नागपुर के पचपोली क्षेत्र में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार की सुबह कथित तौर पर अपनी पत्नी तथा दो किशोर बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी और खुद लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आरोपी आलोक मटुकर ने अपने घर में पत्नी विजया (40) और बेटी परी (14) का गला रेत दिया तथा बेटे साहिल (12) का गला घोंट दिया। एसीपी ने बताया कि इसके बाद मटुकर पास में स्थित अपनी सास लक्ष्मी बोबडे (55) के घर गया जहां उसने लक्ष्मी और अपनी एक रिश्तेदार अमीषा बोबडे (21) का गला रेत दिया।

अधिकारी ने कहा कि बाद में मटुकर ने अपने घर के पंखे से लटककर जान दे दी। एसीपी ने कहा, “घटना आज सुबह प्रकाश में आई जब मटुकर परिवार के पड़ोसियों ने देखा कि घर का दरवाजा नौ बजे के बाद भी बंद था। जब एक पड़ोसी ने खिड़की से भीतर देखा तो पाया कि साहिल कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा है। पड़ोसी ने पुलिस को खबर दी।”

फुलारी ने बताया कि तहसील पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और भीतर जाकर देखा तो मटुकर, विजया, परी और साहिल का शव पाया। लक्ष्मी और अमीषा के शव मटुकर के घर से 200 मीटर दूर स्थित उनके घर में पाए गए। तहसील पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी परिवारिक झगड़े का नतीजा प्रतीत होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?