लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने भरी हुंकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2025 09:16 IST

Maharashtra local body elections: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में मदद के लिए एक मंडल (पार्टी इकाई) अपनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में हुई।विचार-विमर्श के दौरान, संगठनात्मक स्थिति की जिलेवार समीक्षा की गई।

मुंबईः महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपने राज्य मुख्यालय में पार्टी के पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें इस साल के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह बैठक महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में हुई।

राज्य में बृहन्मुंबई नगर निगम सहित विभिन्न स्थानीय निकायों के चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावना है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रणनीति के तहत प्रत्येक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में मदद के लिए एक मंडल (पार्टी इकाई) अपनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विचार-विमर्श के दौरान, संगठनात्मक स्थिति की जिलेवार समीक्षा की गई। इसमें बूथ स्तर पर लामबंदी, पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने और संपर्क अभियानों की योजना बनाने पर जोर दिया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और केंद्र व राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के महत्व पर भी जोर दिया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"