लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानमंडलः मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं, जो चल रही परियोजनाओं पर रोक लगा दूं?, देवेन्द्र फडणवीस ने कहा-100 दिन की कार्ययोजना तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2025 17:50 IST

Maharashtra Legislative Assembly: राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान फडणवीस ने कहा कि पिछली महायुति सरकार द्वारा लिए गए निर्णय अकेले एकनाथ शिंदे के नहीं थे, बल्कि समन्वय से लिए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री रहते हुए लिए गए फैसले अकेले उनके नहीं थे। वे मेरी और अजित पवार की भी जिम्मेदारी थे।गठबंधन के सभी नेता निर्णय लेने में शामिल होते हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि वह उनकी (ठाकरे) तरह नहीं हैं जो चल रही परियोजनाओं पर रोक लगा दें। राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान फडणवीस ने कहा कि पिछली महायुति सरकार द्वारा लिए गए निर्णय अकेले एकनाथ शिंदे के नहीं थे, बल्कि समन्वय से लिए गए थे। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं, जो चल रही परियोजनाओं पर रोक लगा दूं।

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री रहते हुए लिए गए फैसले अकेले उनके नहीं थे। वे मेरी और अजित पवार की भी जिम्मेदारी थे।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महायुति सरकार समन्वय से काम करती है और गठबंधन के सभी नेता निर्णय लेने में शामिल होते हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मीडिया में गुणवत्तापूर्ण समाचारों और विपक्षी दलों की ओर से गुणवत्तापूर्ण आलोचना का अभाव है। उन्होंने परियोजनाओं पर रोक लगाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘ यहां तक ​​कि अगर कोई संभागीय आयुक्त किसी योजना अथवा परियोजना पर रोक लगाता है, यदि वह केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को पूरा नहीं करती है, तो ऐसा कहा जाता है कि मैंने रोक लगा दी है। ’’

फडणवीस ने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जनादेश मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने महायुति में अपना भरोसा जताया है और हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। ’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने तालुका स्तर के कार्यालयों से लेकर मंत्रालय तक के लिए 100 दिन की कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें कार्यालय रिकॉर्ड में सुधार और जन-हितैषी शासन सुनिश्चित करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) 100 दिनों में प्रत्येक विभाग के कार्य के आधार पर उसका मूल्यांकन करेगी तथा अच्छा प्रदर्शन करने वालों को एक मई को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई में देश की सबसे लंबी भूमिगत मेट्रो लाइन मेट्रो-3 लाइन जून 2025 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगी।

जबकि सभी मेट्रो लाइनें 2027 तक चालू हो जाएंगी। फडणवीस ने निवेश आकर्षित करने के लिए गुजरात की कथित रूप से प्रशंसा करने पर विपक्षी दलों की आलोचना की तथा दावा किया कि महाराष्ट्र में गुजरात की तुलना में तीन गुना अधिक निवेश हुआ है।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट