लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अगरबत्ती बनाने वाली औद्योगिक इकाई में लगी आग, अहमदाबाद में फैक्टरी में आग लगने से 4 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 9, 2020 02:02 IST

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा मोचन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने पीटीआई को बताया कि आग रात करीब नौ बजकर 15 मिनट पर अगरबत्ती बनाने की इकाई में लगी और फिर इसके परिसर में बने विभिन्न भागों में फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में शनिवार रात एक औद्योगिक इकाई में भीषण आग लग गई।दमकल की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में शनिवार रात एक औद्योगिक इकाई में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा मोचन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने पीटीआई को बताया कि आग रात करीब नौ बजकर 15 मिनट पर अगरबत्ती बनाने की इकाई में लगी और फिर इसके परिसर में बने विभिन्न भागों में फैल गई।

उन्होंने कहा कि दमकल की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

अहमदाबाद में फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत

गुजरात में अहमदाबाद के नारोल इलाके में शनिवार शाम एक कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (जोन-6) बिपिन अहिरे ने कहा, ''कपड़े की फैक्टरी में आग बुझने के बाद चार जले हुए शव बरामद हुए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।'' लगभग एक दर्जन दमकलकर्मियों को आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्रअग्नि दुर्घटनाभीषण आगलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां