लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : लातूर में रिश्वत लेने के आरोप में स्वास्थ्य अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:45 IST

Open in App

लातूर, नौ अप्रैल महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने लातूर जिला सर्जन कार्यालय में एक सहायक अधीक्षक को 8,000 रुपये रिश्वत मांगने और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसीबी उपाधीक्षक मानिक बिद्रे ने बताया कि अभिमन्यु ढोंडीबा सुरवासे (51) ने उस व्यक्ति से रिश्वत मांगी जो अपने माता-पिता का करीब तीन लाख रुपये का मेडिकल बिल चाहता था।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने आठ अप्रैल को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी और सुरवासे को बृहस्पतिवार शाम 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

उपाधीक्षक ने बताया कि सुरवासे को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत आरोपी बनाया गया है और एमआईडीसी पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?