लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पुलिस ने बीड में 62 लाख रुपये का गुटखा जब्त किया, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:14 IST

Open in App

बीड, 15 सितंबर महाराष्ट्र के बीड जिले से पुलिस ने बुधवार को करीब 62 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बीड पुलिस के विशेष दस्ते ने घोडका राजुरी गांव स्थित गोदाम पर छापा मारा और वहां पर बोरियों में रखा गुटखा बरामद किया जिसे वाहनों में लादा जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने करीब 62 लाख रुपये कीमत का गुटखा जब्त किया है और मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारी ने गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पीम्पलानेर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गुटखा के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम