लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने 22,000 करोड़ की टाटा-एयरबस परियोजना गंवाई, गुजरात ने मारी बाजी, आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार को घेरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2022 09:51 IST

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना था और उनसे हस्तक्षेप की मांग करनी थी ताकि राज्य को महाराष्ट्र में टाटा एयरबस परियोजना मिल सके। हालांकि, बैठक नहीं हुई...

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह परियोजना गुजरात सरकार को दे दी।इसके तहत एक निजी कंपनी द्वारा पहली बार भारत में एक सैन्य विमान का उत्पादन किया जाएगा।

मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस नीत सरकार ने 22 हजार करोड़ की टाटा-एयरबस सी-295 परिवहन विमान परियोजना गंवा दी। यह परियोजना अब गुजरात सरकार को सौंप दी गई है। इसके गुजरात में जाने की घोषणा के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल पैदा हो गई। 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की खिंचाई करते हुए पूछा कि जो परियोजना महाराष्ट्र में आने वाली थी, वह पड़ोसी राज्य में क्यों चली गई। आदित्य ने शिंदे सरकार पर राज्य की प्रगति के बारे में गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि यह सरकार राज्य के हितों की रक्षा करने में विफल रही है।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि एयरबस और टाटा समूह का एक संघ (कई व्यावसायिक कंपनियों) गुजरात के वडोदरा में भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए C-295 परिवहन विमान का निर्माण करेगा। यह परियोजना 22,000 करोड़ रुपये की है। इसके तहत एक निजी कंपनी द्वारा पहली बार भारत में एक सैन्य विमान का उत्पादन किया जाएगा।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली एमवीए सरकार महामारी के दौरान भी राज्य में निवेश लाने में कामयाब रही थी, लेकिन यह सरकार ऐसा करने में विफल रही है। एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए आदित्य ने कहा कि "सीएम शिंदे नियमित रूप से दिल्ली जाते हैं। लेकिन वह वहां अपने लिए जाते हैं, महाराष्ट्र के लिए नहीं।'' बकौल शिवसेना नेता- ''मैंने उन्हें यह कहते हुए कभी नहीं सुना कि टाटा-एयरबस परियोजना महाराष्ट्र में आनी चाहिए। वेदांत फॉक्सकॉन, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और अब टाटा एयरबस सहित ये सभी परियोजनाएं गुजरात चली गई है।"

आदित्य के बयान के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि पिछली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने प्रस्तावित परियोजना का पालन करने के लिए कुछ नहीं किया। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सितंबर में कहा था कि सी-295 परिवहन विमान परियोजना मिहान में आएगी। हालांकि, शिंदे-फड़नवीस सरकार राज्य में डबल इंजन सरकार का दावा करने के बावजूद इस परियोजना को आकर्षित करने में विफल रही है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना था और उनसे हस्तक्षेप की मांग करनी थी ताकि राज्य को महाराष्ट्र में टाटा एयरबस परियोजना मिल सके। हालांकि, बैठक नहीं हुई और इससे पहले कि महाराष्ट्र सरकार इस परियोजना को आगे बढ़ा पाती, गुजरात ने लपक लिया। 

टॅग्स :आदित्य ठाकरेएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो