लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने तीन लाख रुपये तक के फसली ऋण पर से ब्याज माफ किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:55 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो किसान तीन लाख रुपये के फसली ऋण का नियमित तौर पर पुनभुर्गतान करते हैं, उनसे शून्य प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के मुताबिक यह फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इससे पहले एक से तीन लाख रुपये का फसली ऋण लेने और समय पर पुनभुर्गतान करने पर ब्याज में एक प्रतिशत की रियायत दी जाती थी। अब इस रियायत में दो प्रतिशत की (कुल तीन प्रतिशत)और वृद्धि की गई है और यह फैसला इसी खरीफ सत्र से लागू हो जाएगा। केंद्र की तरह राज्य में भी तीन लाख रुपये तक का फसली ऋण ब्याज मुक्त होगा। केंद्र ने भी ऐसे कृषि ऋण पर तीन प्रतिशत ब्याज हटा लिया था।

इस साल के बजट में उप मुख्यमंत्री अजित पवार, जो वित्त विभाग का प्रभार भी संभाल रहे थे ने घोषणा की थी कि तीन लाख रुपये तक ऋण पर शून्य प्रतिशत ब्याज होगा। यह रियायत उन किसानों को डॉ.पंजाबराव देशमुख फसल ऋण सब्सिडी योजना के तहत दी जाएगी जो समय पर कर्ज का पुनभुर्गतान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?