लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : भायंदर में पांच निजी बसों में लगी आग

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:26 IST

Open in App

ठाणे, 26 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित भायंदर कस्बे में एक मैदान में खड़ी कम से कम पांच निजी बसों में शनिवार की सुबह आग लग गई।

भायंदर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि आग रेलवे स्टेशन के नजदीक मैदान में लगी जहां पर ये बसें खड़ी थीं।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक बसें जलकर खाक हो चुकी थीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पिछले हफ्ते निजी बस के एक चालक द्वारा चार साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने की घटना की प्रतिक्रिया हो सकती है। बताया जाता है कि बलात्कार के बाद आरोपी ने बच्ची को एक बोरे में डाल कर वसई में फेंक दिया था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश आग लगने की घटना मान कर मामला दर्ज किया है और इसकी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO