लाइव न्यूज़ :

Maharashtra elections: 22 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी?, अब तक 121 की घोषणा, देखें पूरी सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 26, 2024 18:04 IST

Maharashtra elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देसुनील कांबले (पुणे कैंट) और समाधान औताडे (पंढरपुर) हैं।आठ सीटों के आवंटन पर तीनों सहयोगियों के बीच चर्चा अभी भी जारी है।एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अब तक एक सूची जारी की है।

Maharashtra elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। भाजपा ने पहली सूची में 99 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब तक कुल 121 सीटों के लिए उम्मीदवारों मैदान में उतर गए हैं। सूची में सात मौजूदा विधायक शामिल हैं। प्रकाश भारसाकाले (अकोट), देवयानी फरांडे (नासिक सेंट्रल), कुमार अयालानी (उल्हासनगर), रवींद्र पाटिल (पेन), भीमराव तापकिर (खड़कवासला), सुनील कांबले (पुणे कैंट) और समाधान औताडे (पंढरपुर) हैं।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अगले महीने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए शेष सात से आठ सीटों के आवंटन पर तीनों सहयोगियों के बीच चर्चा अभी भी जारी है। महायुति गठबंधन के तीन सहयोगियों में से भाजपा और अजीत पवार की राकांपा ने दो-दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अब तक एक सूची जारी की है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 और उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने भुसावल से राजेश मानवटकर, जलगांव से स्वाति वाकेकर, वर्धा से शेखर शिंदे, नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव और यवतमाल से मांगूलकर को टिकट दिया है। वसई से विजय गोविंद पाटिल, सियोन कोलीवाडा से गणेश कुमार यादव और श्रीरामपुर से हेमंत ओगले को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के एक दिन बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने सीईसी की बैठक के बाद शुक्रवार को कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) एकजुट है और सीट के तालमेल को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची शनिवार को जारी होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे।

कई दिनों के गतिरोध के बाद महा विकास आघाडी ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिये सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूले की घोषणा की थी। इसके तहत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024BJPदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेशिव सेनाअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी