लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: पराग शाह की 3383 करोड़, प्रशांत ठाकुर की 475 करोड़ और मंगल प्रभात लोढ़ा की 447 करोड़ संपत्ति करोड़ रुपये, बीजेपी के तीनों विधायक सबसे धनी, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 06:03 IST

Maharashtra Election Results 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शरदचंद्र पवार के 84 में से 80 (95 प्रतिशत), शिवसेना के 81 में से 79 (98 प्रतिशत) और राकांपा के 59 में से 58 उम्मीदवार (98 प्रतिशत) करोड़पति हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअल्ताफ सैयद (परली) ने 2000 रुपये से कम की संपत्ति घोषित की है। शिवसेना-उद्धव बालसाहेब ठाकरे (उबाठा) के 95 में से 94 (99 प्रतिशत) है।भाजपा के 149 उम्मीदवारों में से 144 (97 प्रतिशत) ने करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की।

 

 

 

 

 

 

Maharashtra Election Results 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पराग शाह, प्रशांत ठाकुर और मंगल प्रभात लोढ़ा हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार थे तथा सभी ने अपनी-अपनी सीट से जीत दर्ज की। शाह, ठाकुर और लोढ़ा क्रमशः घाटकोपर पूर्व, पनवेल और मालाबार हिल निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने में सफल रहे। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) के अनुसार उम्मीदवारों के हलफनामों के अनुसार, शाह की संपत्ति 3383 करोड़ रुपये, ठाकुर की 475 करोड़ रुपये और लोढ़ा की 447 करोड़ रुपये है।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में संपन्न विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 9.11 करोड़ रुपये थी, जो 2019 के चुनावों में 4.21 करोड़ रुपये रही थी। रिपोर्ट में सामने आया कि जिन 2201 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 829 या 38 प्रतिशत करोड़पति थे (जिनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक थी)।

वहीं 2019 में, 3112 उम्मीदवारों के हलफनामों के विश्लेषण में 1007 या 32 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के 149 उम्मीदवारों में से 144 (97 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की जबकि कांग्रेस के 101 में से 94 (93 प्रतिशत), शिवसेना-उद्धव बालसाहेब ठाकरे (उबाठा) के 95 में से 94 (99 प्रतिशत) है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शरदचंद्र पवार के 84 में से 80 (95 प्रतिशत), शिवसेना के 81 में से 79 (98 प्रतिशत) और राकांपा के 59 में से 58 उम्मीदवार (98 प्रतिशत) करोड़पति हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि निर्दलीय उम्मीदवार अजय भोजराज मंडपे व विजय श्रीवास (बडनेर सीट से) और अल्ताफ सैयद (परली) ने 2000 रुपये से कम की संपत्ति घोषित की है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024BJPमुंबईचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?