लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election 2024: शरद पवार की एनसीपी ने 45 उम्मीदवारों की घोषणा की, जयंत पाटिल, देशमुख को टिकट, देखें लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: October 24, 2024 19:18 IST

शरद पवार गुट के 45 उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी की गई। बारामती सीट से युगेंद्र पवार के नाम की घोषणा की गई। वह अपने चाचा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबारामती सीट से युगेंद्र पवार के नाम की घोषणा की गईवह अपने चाचा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगेजयंत पाटिल इस्लामपुर से चुनाव लड़ेंगे

Maharashtra Election 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-शरदचंद्र पवार गुट) ने आज (24 अक्टूबर) आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। शरद पवार गुट के 45 उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी की गई। बारामती सीट से युगेंद्र पवार के नाम की घोषणा की गई। वह अपने चाचा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा, "राष्ट्र अध्यक्ष शरद पवार के निर्देशानुसार, मैं एनसीपी एसपी की पहली सूची की घोषणा कर रहा हूं। जयंत पाटिल इस्लामपुर से चुनाव लड़ेंगे। जितेंद्र अव्हाड़ मुंब्रा से चुनाव लड़ेंगे। अनिल देशमुख काटोल से चुनाव लड़ेंगे। रोहित पवार कर्जत जामखेड से और रोहिणी खडसे मुक्ताईनगर से चुनाव लड़ेंगी।"

बारामती से उम्मीदवार के चयन पर एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा, "बारामती से उम्मीदवार का चयन बारामती के स्थानीय लोगों की मांग पर आधारित है। मैंने उनसे बातचीत की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि वह नया चेहरा हैं, युवा और शिक्षित हैं और सभी को साथ लेकर चल सकते हैं। इसलिए हमने सोचा कि वह हमारी तरफ से सबसे अच्छे व्यक्ति होंगे। जिस तरह से लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, मुझे लगता है कि इस बार नतीजे अलग होंगे।"

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024NCPशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील