लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Crisis: एकनाथ शिंदे के पास 144 नहीं केवल 50, सुप्रिया सुले ने कहा-बागी विधायकों को सीएम ठाकरे से बातचीत करनी चाहिए...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 28, 2022 16:29 IST

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में फंसे विधायकों को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। शिवसेना परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं और अगर आप आगे आकर बोलेंगे तो हम कोई रास्ता निकाल लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया सुले ने कहा कि मैंने उद्धव जी का ट्वीट देखा है। सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन ये रिश्ते लंबे समय तक चलेंगे। सरकार के खिलाफ बोल रहा है उसे ईडी का नोटिस मिल रहा है।

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र राजनीतिक स्थिति पर राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि एकनाथ शिंदे के पास 144 की बहुमत संख्या नहीं है। मैंने जो सुना है, उसके पास केवल 50 हैं, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि उनके पास बहुमत है।

सुप्रिया सुले ने मुंबई में कहा कि उनका (एकनाथ शिंदे) प्रस्ताव जो भी हो। आज उद्धव ठाकरे ने जो अपील की है वो एक बड़े भाई की तरह की है। जो भी समस्या है घर में होनी चाहिए, अगर वो आकर उद्धव जी से बात कर सकें तो समाधान निकल सकता है। बात होना जरूरी है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुवाहाटी में पार्टी विधायकों से चर्चा करने की अपील की और कहा कि आप में से कई लोग हमारे संपर्क में हैं, आप अभी भी दिल से शिवसेना में हैं, कुछ विधायकों के परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया और अपनी भावनाएं बताई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में फंसे विधायकों को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। शिवसेना परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं और अगर आप आगे आकर बोलेंगे तो हम कोई रास्ता निकाल लेंगे।

सुप्रिया सुले ने कहा कि मैंने उद्धव जी का ट्वीट देखा है। इस परिवार (ठाकरे) से मेरी भावनाएं जुड़ी हैं। सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन ये रिश्ते लंबे समय तक चलेंगे। जो भी सरकार के खिलाफ बोल रहा है उसे ईडी का नोटिस मिल रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी के समन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, ऐसी चीजें देश और संविधान के लिए अच्छी नहीं हैं।

एनसीपी (एकनाथ शिंदे गुट से) के खिलाफ बोलने वाले कभी एनसीपी में थे। दीपक भाऊ एनसीपी में थे, उदय सामंत पार्टी की यूथ विंग में थे। मुझे दुख इस बात का है कि जब उन्होंने एनसीपी छोड़ा तो हमने उन्हें अपशब्द नहीं कहा, लेकिन अब वे हमें निशाना बना रहे हैं।

 

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीसंजय राउतउद्धव ठाकरेशिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?