लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पुणे की आजम मस्जिद को बनाया गया कोरोना क्वारंटाइन सेंटर, खाने व पढ़ने के लिए किताबों की सुविधा उपलब्ध

By अनुराग आनंद | Updated: April 28, 2020 15:05 IST

आज़म संस्थान के जेडवीएम यूनानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के साथ 25 डॉक्टर पहले से ही सरकारी अस्पतालों के साथ काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने यहां क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने को लेकर समीक्षा की और उसके बाद वे राजी हो गए।आजम मस्जिद के अंदर 9,000 वर्ग फुट के इस हॉल में एक साथ 80 लोगों को क्वारंटाइन किया जा सकता है।

 पुणे: देश भर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसी बीच खबर है कि महाराष्ट्र के पुणे में आज़म कैंपस शैक्षणिक संस्थान के अंदर स्थित मस्जिद को कोरोना संक्रमित लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में बदल दिया गया है।  

इस क्वारंटाइन सेंटर के अंदर रहने वाले कोरोना संक्रमित लोगों के लिए खाने से लेकर रहने व पढ़ने के लिए किताबों की व्यवस्था मस्जिद की तरफ से की गई है। महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एंड एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष पीए इनामदार कहते हैं, "इस समय राष्ट्र की मदद करना हमारा कर्तव्य है।"

इसके अलावा, आज़म परिसर के ZVM यूनानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के साथ 25 डॉक्टर पहले से ही सरकारी अस्पतालों के साथ काम कर रहे हैं। सेवा के लिए अस्पताल की पांच ऐंबुलेंस भी उपलब्ध कराई गई हैं।

बता दें कि आज़म परिसर के अंदर बहुत सारी जगह है। लॉकडाउन के बाद यहां पढ़ाई बंद है और पूरा कैंपस खाली है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए कैंपस काम आ सके इससे अच्छी बात और क्या होगी।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने यहां क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने को लेकर समीक्षा की और उसके बाद वे राजी हो गए। आजम मस्जिद के अंदर 9,000 वर्ग फुट के इस हॉल में एक साथ 80 लोगों को क्वारंटाइन किया जा सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रपुणे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब