लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के बयान पर 'साथी' शरद पवार ने किया पलटवार, कहा- हम CAA के हैं खिलाफ

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 18, 2020 14:20 IST

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने सीएए और एनआरसी के अलावा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इसमें दिए जा रहे कॉलमों की जांच करेंगे, जिससे एनपीआर के दौरान कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।  

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि गरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि CAA, NRC दो अलग-अलग मुद्दे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के उस बयान पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। CAA, NRC दो अलग-अलग मुद्दे हैं। वह अपने राज्य में एनआरसी को लागू नहीं करने देंगे।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शरद पवार ने कहा, 'महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का अपना नजरिया है, लेकिन जहां तक NCP का सवाल है, तो हमने सीएए के खिलाफ मतदान किया था।' शरद पवार ने साफ कर दिया है कि वह सीएए के समर्थन में नहीं हैं। पवार कई मामलों सीएम उद्धव ठाकरे से इतर अपनी राय रख चुके हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार चला रहे हैं।  

उद्धव ठाकरे ने सीएए और एनआरसी के अलावा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इसमें दिए जा रहे कॉलमों की जांच करेंगे, जिससे एनपीआर के दौरान कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।   इससे पहले उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल द्वारा आयोजित कानून सम्मेलन में कहा था कि समाज में बदलाव के मद्देनजर ब्रिटिश काल में बने कानूनों में सुधार और उनके विश्लेषण की जरूरत है। जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए लोकतंत्र के सभी चार खंभों को साथ आकर कानून में बदलावों पर चर्चा करनी चाहिए। आजादी के कई वर्षों बाद भी ब्रिटिश काल के कानून लागू हैं। समाज की जरूरतों और बदलती परिस्थितयों के अनुसार पुराने कानूनों में बदलाव की आवश्यकता है। 

टॅग्स :शरद पवारशिव सेनाउद्धव ठाकरेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी