लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: जिंदगी की बड़ी गलती?, सीएम एकनाथ शिंदे का साथ दिया और उद्धव ठाकरे को छोड़ा, शिवसेना विधायक श्रीनिवास वनगा ने कहा-अब क्या होगा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2024 16:07 IST

Maharashtra Chunav 2024: राजेंद्र ने भी जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के दौरान शिंदे का साथ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के विभाजन के बाद वनगा ने शिंदे का समर्थन किया था।सीट से उम्मीदवार बनाएगी लेकिन पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को टिकट दिया। शिवसेना ने पालघर विधानसभा क्षेत्र से गावित को मैदान में उतारा।

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने से नाराज पालघर से शिवसेना के मौजूदा विधायक श्रीनिवास वनगा ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का साथ देकर और उनकी पार्टी में शामिल होकर ‘‘बड़ी गलती’’ की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत सांसद चिंतामन वनगा के बेटे श्रीनिवास 2019 के विधानसभा चुनाव में अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर पालघर (अनुसूचित जनजाति) सीट से जीतकर विधायक बने थे। शिवसेना के विभाजन के बाद वनगा ने शिंदे का समर्थन किया था।

उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें फिर से इस सीट से उम्मीदवार बनाएगी लेकिन पार्टी ने पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को टिकट दिया। राजेंद्र ने भी जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के दौरान शिंदे का साथ दिया था। रविवार को घोषित 20 उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, शिवसेना ने पालघर विधानसभा क्षेत्र से गावित को मैदान में उतारा।

पार्टी द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज वनगा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होकर बहुत बड़ी गलती की।’’ उन्होंने शिंदे के प्रतिद्वंद्वी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब) प्रमुख उद्धव ठाकरे को ‘‘देव मानुस’’ बताया।

वनगा के परिवार के सदस्यों ने समाचार चैनलों से बात करते हुए विधायक की मौजूदा मानसिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि उन्होंने न केवल उनसे बातचीत करना एवं खाना खाना बंद कर दिया है बल्कि वह रो भी रहे हैं और अपनी जान को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि विधायक की स्थिति के बारे में जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने वनगा की पत्नी से संपर्क किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके पति को महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में भूमिका देने पर विचार किया जाएगा। वनगा की भावनात्मक प्रतिक्रियाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगशिव सेनाBJPएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो