लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: आदित्य ठाकरे बने मंत्री, अजित पवार डिप्टी सीएम, इन नेताओं ने ली शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 14:24 IST

पवार के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी सोमवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व वेता धनंजय मुंडे और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेट्टीवार ने भी शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने नए मंत्रियों को विधान भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रांकापा नेता शरद पवार मौजूद थे।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया गया। एनसीपी नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले उन्होंने एनसीपी से बगावत करते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी। हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई। 

30 Dec, 19 02:10 PM

आदित्य ठाकरे बने मंत्री

30 Dec, 19 02:03 PM

सतारा से एनसीपी विधायक बालासाहेब पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा विदर्भ से कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर भी कैबिनेट मंत्री बनाई गई हैं। 

30 Dec, 19 01:40 PM

कांग्रेस के दिवंगत नेता विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख ने ली मंत्री पद की शपथ

30 Dec, 19 01:32 PM

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और संजय राठौड़ ने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली 

30 Dec, 19 01:27 PM

एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने ली मंत्री पद की शपथ

30 Dec, 19 01:22 PM

एनसीपी के हसन मुश्रीफ ने ली मंत्री पद की शपथ। कागल से चुने गए हैं विधायक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे एकनाथ गायकवाड़ की बेटी वर्षा गायकवाड़ ने ली शपथ

30 Dec, 19 01:12 PM

धनंजय मुंडे बने मंत्री

धनंजय मुंडे का नाम महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं की लिस्ट में शामिल है। धनंजय मुंडे को एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार अपने बेटे की तरह मानते हैं। धनंजय मुंडे पूर्व भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। धनंजय ने एनसीपी पार्टी की सदस्यता 2012 में ली है। हालांकि, इससे पहले धनंजय मुंडे भाजपा पार्टी के यूथ विंग भाजयुमो के सदस्य भी रह चुके हैं। धनंजय मुंडे भाजपा सदस्य के रूप में 2002 से लेकर 2007 तक भाजपा जिला परिषद सदस्य भी रह चुके हैं।

30 Dec, 19 01:09 PM

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने ली शपथ

30 Dec, 19 01:08 PM

अजित पवार बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम

30 Dec, 19 12:20 PM

एनसीपी नेता अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम

30 Dec, 19 12:14 PM

उद्धव ठाकरे सरकार में शामिल हो सकते हैं आदित्य ठाकरे

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और वर्ली के विधायक आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं। हाल में ही आदित्य ठाकरे की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी की गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में चुनावी राजनीति में पदार्पण करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने  को मुंबई में वर्ली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। ठाकरे परिवार से कोई चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य 29 वर्षीय आदित्य ने एनसीपी के अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी सुरेश माने को 70,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया। 

30 Dec, 19 12:14 PM

ये बन सकते हैं मंत्री

कांग्रेस : के.सी. पाडवी, अशोक चव्हाण, अमित देशमुख, प्रणीति शिंदे, सतेज पाटिल, विश्वजीत कदम, विजय वड्डेटीवार, यशोमती ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, अमीन पटेल.

30 Dec, 19 12:13 PM

ये बन सकते हैं मंत्री

एनसीपी : अजित पवार, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, बालासाहब पाटिल, दत्ता भरणे, अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड़, नवाब मलिक, धनंजय मुंडे, राजेश टोपे, डॉ. राजेंद्र शिंगणे, आदिती तटकरे, डॉ. किरण लहामटे.

30 Dec, 19 12:13 PM

ये बन सकते हैं मंत्री

शिवसेना : अनिल परब, रवींद्र वायकर, सुनील प्रभु, सुनील राऊत, उदय सामंत, भास्कर जाधव, वैभव नाईक, शंभुराजे देसाई, प्रकाश अंबिटकर, संजय शिरसाट, अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत, आशीष जायस्वाल, संजय रायमुलकर, बच्चू कडू, संजय राठोड, प्रताप सरनाईक, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, सुहास कांदे

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'