लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Budget 2025: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का ऐलान, राज्य में 5 साल के भीतर 50 लाख नौकरियां पैदा होंगी

By रुस्तम राणा | Updated: March 10, 2025 18:59 IST

भाषण के दौरान, वित्त मंत्री पवार ने कहा कि उनकी सरकार अगले 5 वर्षों में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश के माध्यम से महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए 50 लाख नौकरियाँ पैदा करने का इरादा रखती है। पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की नई औद्योगिक नीति 2025 की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में पेश कियाउन्होंने कहा, हमारी सरकार 50 लाख नौकरियाँ पैदा करने का इरादा रखती हैपवार ने कहा कि महाराष्ट्र की नई औद्योगिक नीति 2025 की घोषणा जल्द ही की जाएगी

Maharashtra Budget 2025: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महाराष्ट्र राज्य का बजट राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में पेश किया। भाषण के दौरान, वित्त मंत्री पवार ने कहा कि उनकी सरकार अगले 5 वर्षों में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश के माध्यम से महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए 50 लाख नौकरियाँ पैदा करने का इरादा रखती है। पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की नई औद्योगिक नीति 2025 की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

अंतरिक्ष, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई और सर्कुलर अर्थव्यवस्था में भी विशेष नीतियों की घोषणा की जाएगी। पवार ने सबसे अमीर राज्य में नए श्रम कानून लागू करने के बारे में भी बात की। अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि उनका इरादा मुंबई महानगर क्षेत्र या एमएमआर में नए बिजनेस कॉरिडोर बनाने और इसे ग्रोथ हब बनाने का है।

दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में मुख्यमंत्री फडणवीस की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए पवार ने कहा, दावोस आर्थिक शिखर सम्मेलन में 63 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, 15.72 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ और 16 लाख नौकरियों का सृजन होने का अनुमान है।

वित्त मंत्री ने सदन को बेंगलुरू-मुंबई औद्योगिक गलियारे की स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू-मुंबई औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है और इस परियोजना से राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?