लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्री का बड़ा बयान, बोले- "राज्य में लव जिहाद के एक लाख से ज्यादा मामले..."

By अंजली चौहान | Updated: March 9, 2023 12:05 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में इस समय बजट सत्र चल रहा है। जो कि 27 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार का ये पहला बजट सत्र होता, जिसमें कई तरह के प्रस्ताव पास किए जाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिंदे सरकार का पहला बजट हो रहा पेशमहाराष्ट्र बजट 2023 में महिलाओं के हितों को रखा गया केंद्र में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुसार, लव जिहाद के देखते हुए नई महिला नीति को लाया जाएगा

मुंबई:महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने 'लव जिहाद' पर बड़ा बयान दिया है उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राज्य में लव जिहाद के करीब 1 लाश से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। मंत्री ने श्रद्धा वॉकर के साथ हुए जघन्य अपराध का जिक्र भी किया, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में अन्य श्रद्धा जैसे केस नहीं होने देगी, इसे रोकने की जिम्मेदारी उनकी है। 

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा में इस समय बजट सत्र चल रहा है। जो कि 27 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार का ये पहला बजट सत्र होता, जिसमें कई तरह के प्रस्ताव पास किए जाएंगे। इस बजट में महिलाओं को काफी तर्जी दी गई है और बजट में महिलाओं के हितों को ध्यान में रखा गया है। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री लोढ़ा ने कहा कि 'लव जिहाद' के मामलों को देखते हुए विधानसभा में महिलाओं के लिए 'नई महिला नीति' को पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतर जातीय और अंतर-धार्मिक विवाह के लिए इसका गठन किया जाएगा।

उम्मीद है कि सरकार गुरुवार को सदन में इसे पेश कर सकती है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को महिला दिवस के मौके पर इस प्रस्ताव को लागू करने की बात कही गई थी, जिसके लिए आज फंड का ऐलान भी किया जा सकता है। 

बता दें कि विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुद्दे पर चर्चा शुरू की और फिर सदन में बहस शुरू हो गई। इस बीच लोढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण के संबंध में विधायकों की ओर से दिए गए सभी सुझावों पर गौर करेगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रबजटलव जिहाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी