लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Budget 2020: देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- इस बजट में कुछ भी नहीं दिया, सिर्फ विधानसभा में दिया एक भाषण है  

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 6, 2020 15:19 IST

Maharashtra Budget 2020: अजित पवार अपने पहले बजट को पेश करते हुए कहा कि राज्य पर अब तक का कुल कर्ज 01 4,33,901 करोड़ रुपये है। उनकी सरकार प्रदेश के हर जिले में महिलाओं के लिए एक अलग से महिला थाना बनाएगी और नगर विकास के लिए 6025 करोड़ का आवंटन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी वाली उद्धव ठाकरे सरकार ने शुक्रवार (06 मार्च) को अपना पहला बजट पेश किया है। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि इस बजट ने कुछ भी नहीं दिया है। 

महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी वाली उद्धव ठाकरे सरकार ने शुक्रवार (06 मार्च) को अपना पहला बजट पेश किया है। यह बजट वित्त मंत्री अजित पवार ने पेश किया, जिसमें उन्होंने कई घोषणाएं की है। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि इस बजट ने कुछ भी नहीं दिया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'बजट ने कुछ भी नहीं दिया है, ये तो विधानसभा में किया हुआ एक भाषण है। इसमें न तो आंकड़े हैं, न किसी प्रकार से पैसा आएगा और जाएगा ये बताया। केंद्र सरकार ने 3 साल प्रशिक्षु का कानून बदला उसके बाद वैसे भी हर साल 74 हजार से 1 लाख तक प्रशिक्षु ट्रेंनिग पाते हैं।'

इससे पहले बजट सत्र के बाद महाराष्ट्र मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि आने वाले 5 सालों में हर साल 2 लाख नौजवानों को प्रशिक्षु तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जो भी लोग रोजगार देंगे उन्हें 5 हजार तक की सब्सिडी देने का कार्यक्रम बनाया है। 15 अगस्त से 10 लाख नौजवानों को रोजगार देने का कार्यक्रम शुरू होगा। 

अजित पवार अपने पहले बजट को पेश करते हुए कहा कि राज्य पर अब तक का कुल कर्ज 01 4,33,901 करोड़ रुपये है। उनकी सरकार प्रदेश के हर जिले में महिलाओं के लिए एक अलग से महिला थाना बनाएगी और नगर विकास के लिए 6025 करोड़ का आवंटन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में MLA लोकल एरिया डेवलपमेंट (LAD) फंड 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 1,000 करोड़ की लागत से वर्ली में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्वेरियम और टूरिस्ट हब बनाया जाएगा, और मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ की राशि सालाना निर्धारित की जाएगी।

वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि कुल स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रस्तावित राशि 5,000 करोड़ है। चिकित्सा शिक्षा के लिए लगभग 2,500 करोड़ अलग रखे गए हैं। इसमें नए अस्पतालों का निर्माण, मौजूदा अस्पतालों का सुधार, मेडिकल कॉलेज और एम्बुलेंस की खरीद शामिल है। गरीबों के लिए हम ''शिव भोजना थाली'' की योजना ला रहे हैं। जिसके लिए 150 करोड़ की घोषणा की।

टॅग्स :बजट २०२०-२१देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अजित पवारउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे