लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Board 10th Result 2022: बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी किए, 96.94% स्टूडेंट पास, इन वेबसाइट से देखें रिजल्ट

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2022 12:16 IST

Maharashtra Board 10th Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं के नतीजे आज जारी कर दिए गए। 16 लाख से अधिक स्टूडेंट इन नतीजों का इंतजार कर रहे थे।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं के रिजल्ट (Maharashtra Board 10th Result 2022) शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। स्टूडेंट लंबे समये से नतीजों का इंतजार कर रहे थे। छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in से दोपहर एक बजे से देख सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड से जुड़े 16 लाख से अधिक छात्र अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षा मार्च और अप्रैल में ऑफलाइन आयोजित की गई थी। स्टू़डेंट कई अन्य वेबसाइट- result.mh-ssc.ac.in, msbshse.co.in, mahahsscboard.in से भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

Maharashtra Board SSC 10th result 2022: लड़कियों ने मारी बाजी

महाराष्ट्र बोर्ड ने इस बार किसी टॉपर की घोषणा नहीं की है। हालांकि जिलेवार टॉपर और अन्य जानकारी सार्वजनिक की गई हैं। 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.96 है। वहीं 96.06 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। वहीं, इस बार कुल पास प्रतिशत 96.94 है।

इससे पहले साल 2021 में 99.95% प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। वहीं, 2020 में पास प्रतिशत 95.30% रहा था। ये दोनों साल कोरोना से खासे प्रभावित रहे थे। साल 2019 में पास प्रतिशत 77.10 और 2018 में 89.41 रहा था। 

Maharashtra Board SSC 10th result: किन जिलों में कैसा रहा प्रदर्शन

महाराष्ट्र के 10वीं के रिजल्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन कोंकण क्षेत्र का रहा है। यहां का रिजल्ट 99.27 प्रतिशत है। वहीं अन्य जिलों में प्रदर्शन इस प्रकार है-

पुणे: 96.96% नागपुर: 97% औरंगाबाद: 96.33% मुंबई: 96.94% कोल्हापुर: 98.50% अमरावती: 96.81% नाशिक: 95.90% लातूर: 97.27% 

नतीजे देखने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in या sscresult.mkcl.org पर जाएं। यहां होमपेज पर एसएससी बोर्ड परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करेंरोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य जानकारी यहां दर्ज करें। इसके बाद महाराष्ट्र 10वीं के परिणाम आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रिन पर सामने आ जाएंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इस बार 12वीं में 94.22% स्टूडेंट पास हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में 90.51 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं वोकेशनल में 92.40 फीसदी छात्र पास हुए। 98.3 फीसदी छात्र साइंस स्ट्रीम में सफल हुए।

टॅग्स :महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

पाठशालाMaharashtra Board 10th Result: इस बार 10वीं में पास हुए 95.30 फीसदी छात्र, औरंगाबाद का रिजल्ट रहा सबसे खराब

पाठशालाMaharashtra Board SSC 10th Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें चेक

पाठशालाMaharashtra Board SSC 10th Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन और SMS के जरिए करें चेक

पाठशालाMaharashtra Board SSC 10th Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड आज दोपहर एक बजे जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट

पाठशालाMaharashtra SSC Result 2020: बुधवार दोपहर 1 बजे जारी होंगे महाराष्ट्र 10वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर