शरद पवार के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी के आरोप में, महाराष्ट्र भाजयुमो का पदाधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 24, 2021 12:53 AM2021-05-24T00:53:54+5:302021-05-24T07:44:05+5:30

Maharashtra BJYM officer arrested for 'derogatory' remarks against Sharad Pawar | शरद पवार के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी के आरोप में, महाराष्ट्र भाजयुमो का पदाधिकारी गिरफ्तार

शरद पवार के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी के आरोप में, महाराष्ट्र भाजयुमो का पदाधिकारी गिरफ्तार

Highlightsशरद पवार और उनके पोते विधायक रोहित पवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तारी भाजयुमो के महाराष्ट्र इकाई के सचिव के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई, 23 मई मुंबई पुलिस ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके पोते विधायक रोहित पवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महाराष्ट्र इकाई के सचिव को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी प्रदीप गावड़े को शनिवार को पुणे में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने यहां बांद्रा में रहने वाले राकांपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने कहा, ''उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 500 समेत विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra BJYM officer arrested for 'derogatory' remarks against Sharad Pawar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे