महाराष्ट्र के सतारा जिले में कार पुल से नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे व तीन अन्य घायल

By भाषा | Published: December 24, 2022 10:05 AM2022-12-24T10:05:43+5:302022-12-24T10:12:10+5:30

पुलिस ने कहा, कार को उठाने के लिए एक क्रेन का इस्तेमाल किया गया था। हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। 

Maharashtra BJP MLA Jaykumar Gore and three others injured after Car fell below the bridge | महाराष्ट्र के सतारा जिले में कार पुल से नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे व तीन अन्य घायल

महाराष्ट्र के सतारा जिले में कार पुल से नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे व तीन अन्य घायल

Highlightsघटना शनिवार सुबह सतारा जिले के मलथान के पास हुई।कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई।

पुणेः महाराष्ट्र के सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे की कार शनिवार सुबह एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार में गोरे के अलावा उनके अंगरक्षक, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हो गये। 

पुलिस ने कहा, कार को उठाने के लिए एक क्रेन का इस्तेमाल किया गया था। हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना शनिवार सुबह हुई। संभवत: चालक कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए। गोरे को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’ गोरे सतारा जिले में मान विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

 

Web Title: Maharashtra BJP MLA Jaykumar Gore and three others injured after Car fell below the bridge

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे