लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : भाजपा ने टीईटी परीक्षा में अनियमितता की सीबीआई से जांच कराने की मांग की

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:33 IST

Open in App

पुणे, 25 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शानिवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी), 2020 में हुयी कथित अनियमितता की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की।

पाटिल ने संवादददाताओं से बातचीत में दावा किया कि सिर्फ टीईटी में ही नहीं, बल्कि अन्य परीक्षाओं में भी अनियमितता सामने आयी है ।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘संबंधित मंत्री को इस बारे में जिम्मेदारी लेनी चाहिये। छात्रों को नुकसान से बचाने के लिये टीईटी का आयोजन दोबारा होना चाहिये। अनियमितताओं में कई मंत्री शामिल हैं और जब सीबीआई जांच शुरू होगी, तो इसका खुलासा होगा।’’

पाटिल ने दावा किया कि यह कथित घोटाला बहुत बड़ा है और महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम नहीं होगी।

पुलिस ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) के आयुक्त तुकाराम सुपे को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर