लाइव न्यूज़ :

'भारी मन से लिया एकानाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला', महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का बयान

By शिवेंद्र राय | Updated: July 24, 2022 10:13 IST

महाराष्ट्र में बड़ी पार्टी और ज्यादा विधायक होने के बाद भी मुख्यमंत्री पद भाजपा को नहीं मिला। एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का था। फड़नवीस की जगह शिंदे के मुख्यमंत्री बनने से सभी हैरान रह गए। अब एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का दर्द छलका है।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष का बयान चर्चा में चंद्रकांत पाटिल ने कहा- भारी मन से लिया शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसलाशिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का था

मुंबई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का एक चर्चा में है। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान चंद्रकांत पाटिल ने राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भारी मन से लिया था। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जब केंद्रीय नेतृत्व ने देवेंद्र फड़नवीस की जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यतर्ताओं में दुख था। लेकिन भारी मन से हमें ये फैसला लेना पड़ा। 

चंद्रकांत पाटिल के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरु हो गया है। एक तरफ जहां कांग्रेस भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर चुटकी लेते हुए नजर आई वहीं भाजपा के नेता अपने प्रदेश अध्यक्ष के बयान का बचाव करते दिखे। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने चंद्रकांत पाटिल के बयान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, मैं खुश हूं मेरे आंसुओं पर मत जाना।

प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी पर बीजेपी नेता आशीष शेलार ने संवाददाताओं से कहा कि यह पार्टी या पाटिल का रुख नहीं है, बल्कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का जिक्र कर रहे थे।

बता दें कि महाराष्ट्र में लगभग एक पखवाड़े तक चले सियासी उठापटक के बाद बीती 30 जून को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे को समर्थन देने की घोषणा करके सबको हैरत में डाल दिया था। शिवसेना में बगावत के बाद जब एकनाथ शिंदे पार्टी के दो तिहाई से ज्यादा विधायकों को अपने पाले में कर के अलग हुए तब माना जा रहा था कि भाजपा बागी शिवसेना विधायकों को साथ लेकर अपनी सरकार बनाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी में भी थे लेकिन तभी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया कि मुख्यमंत्री शिंदे होंगे और फड़नवीस उपमुख्यमंत्री। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसChandrakant Patilमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?