लाइव न्यूज़ :

औरंगजेब क्रूर शासक था और देवेंद्र फडणवीस भी उतने ही?, कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की टिप्पणी पर हंगामा, महायुति विधायकों ने कहा- कड़ी कार्रवाई करो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 16:15 IST

Maharashtra: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने रविवार को कहा था कि औरंगजेब एक क्रूर शासक था। आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उतने ही क्रूर शासक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरपंच संतोष देशमुख की हत्या जैसे मामलों पर कुछ नहीं करते।भाजपा के ग्रुप (सदस्य दल) के नेता प्रवीण डेरेकर ने सदन में इस मुद्दे को उठाया।मुख्यमंत्री की तुलना औरंगजेब से करना एक अत्यधिक निंदनीय कार्य है।

मुंबईः महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के विधायकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से करने संबंधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की टिप्पणी की सोमवार को निंदा की तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महायुति के विधायकों द्वारा सपकाल की टिप्पणी का मुद्दा उठाये जाने पर विधानपरिषद में हंगामा हुआ और कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सपकाल ने रविवार को कहा था, ‘‘औरंगजेब एक क्रूर शासक था। आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उतने ही क्रूर शासक हैं।

 

वह हमेशा धर्म से जुड़े मुद्दों का सहारा लेते हैं, लेकिन सरपंच संतोष देशमुख की हत्या जैसे मामलों पर कुछ नहीं करते।’’ दिन का सत्र शुरू होते ही सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ग्रुप (सदस्य दल) के नेता प्रवीण डेरेकर ने सदन में इस मुद्दे को उठाया। डेरेकर ने कहा, ‘‘राज्य का शासनकाज कुशल ढंग से चला रहे मुख्यमंत्री की तुलना औरंगजेब से करना एक अत्यधिक निंदनीय कार्य है।

महाराष्ट्र का अपमान है।’’ उन्होंने यह भी मांग की कि एक उदाहरण स्थापित करने के लिए सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। महायुति के घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अमोल मितकरी ने भी सपकल के बयान की आलोचना की।

विपक्ष के नेता अंबदास दानवे ने व्यक्तिगत हमलों के बारे में अपनी अस्वीकृति प्रकट की लेकिन सरकार की‘औरंगजेब जैसी मानसिकता’ होने का आरोप लगाया। राकांपा (एसपी) के विधायक शशिकांत शिंदे ने इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं जबकि कांग्रेस नेता भाई जगताप ने इस आरोप का खंडन किया।

दावा किया कि सपकल ने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सदन को आश्वासन दिया कि सरकार ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणियों को लेकर सपकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसBJPदेवेंद्र फड़नवीसऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?