लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: उद्धव ठाकरे ने कहा- बीजेपी संग चुनाव लड़ेंगे, शिवसैनिक को सीएम बनाने का वादा पूरा करेंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 28, 2019 17:30 IST

मुंबई के बांद्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह चाहते हैं कि शिवसेना सूबे की सत्ता पर काबिज हो। उन्होंने कहा, "मैंने बालासाहेब से वादा किया था कि मैं एक शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाऊंगा। मैंने यह वादा पूरा करने की प्रतिज्ञा की है।" 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ किया है कि बीजेपी से साथ ही उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।शिवसेना प्रमुख ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ता को सीएम बनाने का वादा पूरा करेंगे, जिसका सपना उनके पिता और शिवसेना के पूर्व प्रमुख दिवंगत बाल ठाकरे ने देखा था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ किया है कि बीजेपी से साथ ही उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ''हम साथ में चुनाव लड़ेंगे और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगें। हमने पहले ही गठबंधन पर फैसला कर लिया है। अभी यह है कि हम सीटों को लेकर काम कर रहे हैं।'' बता दें कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने की 21 तारीख को होगा। 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बीजेपी संग चुनाव लड़ने के फैसले के अलावा उद्धव ने महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर अपनी बात कही। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ता को सीएम बनाने का वादा पूरा करेंगे, जिसका सपना उनके पिता और शिवसेना के पूर्व प्रमुख दिवंगत बाल ठाकरे ने देखा था।

मुंबई के बांद्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह चाहते हैं कि शिवसेना सूबे की सत्ता पर काबिज हो। उन्होंने कहा, "मैंने बालासाहेब से वादा किया था कि मैं एक शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाऊंगा। मैंने यह वादा पूरा करने की प्रतिज्ञा की है।" 

उन्होंने कहा, "मैं महाराष्ट्र में सत्ता चाहता हूं लिहाजा मैंने सभी 288 सीटों के टिकट के आकांक्षियों को बुलाया है। मैं सभी निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना चाहता हूं। अगर गठबंधन होता है तो शिवसेना, भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगी लेकिन शिवसेना के उम्मीदवारों को भी भाजपा का समर्थन मिलना चाहिये।"

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी