लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, 'हिम्मत है तो वापस लाइए आर्टिकल 370'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 19, 2019 15:11 IST

Amit Shah: अमित शाह ने राहुल गांधी को आर्टिकल 370 के मुद्दे पर चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो आर्टिकल 370 वापस लाकर दिखाएं

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के नवापुर में किया चुनावी रैली को संबोधितअमित शाह ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, अगर हिम्मत है तो वापस लाइए आर्टिकल 370

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को नवापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर घेरा। 

शाह ने कहा कि वह राहुल गांधी को चुनौती देते हैं कि वह कांग्रेस के सत्ता में आने पर आर्टिकल 370 को बहाल करने की घोषणा करें शाह ने इस रैली में कांग्रेस, एनसीपी और अन्य विपक्षी पार्टियों पर अपने वोट बैंक के लिए आर्टिकल 370 को खत्म ना करने का आरोप लगाया।

शाह ने कहा कि आर्टिकल '370 पिछले 70 सालों से आतंकियों का प्रवेश द्वार' बन गया था, जिसने कश्मीर में 40 हजार लोगों की जान ली।

अमित शाह ने दी राहुल को आर्टिकल 370 वापस लाने की चुनौती

उन्होंने कहा, 'मैं राहुल गांधी और शरद पवार को सीधी चुनौती देता हूं कि वे सत्ता में आने पर आर्टिकल 370 को वापस लाने की घोषणा करें।'

शाह ने कहा, 'राहुल गांधी कहते हैं कि अनुच्छेद 370 और महाराष्ट्र का क्या संबंध है? मैं उनको बताना चाहूंगा कि ये शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की भूमि है। इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

इस रैली में आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त कार्रवाई पर अमित शाह ने कहा, 'दुनिया में दो ही देश ऐसे थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेते हैं। एक अमेरिका और दूसरा इजराइल है। इन दो देशों की सूची में मोदी ने तीसरा नाम भारत का जोड़ने का काम किया है।

शाह ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी की सरकार को ज्यादा बड़ा जनादेश इसलिए मिला क्योंकि लोगों को उनके नेतृत्व और केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर पूरा भरोसा था। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक राज करने के बावजूद आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया जबकि बीजेपी सरकार ने उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाईं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का उद्देश्य विकास करना है, जबकि एनसीपी और कांग्रेस अपने परिवार के लिए काम करने में लगी रहती हैं।

टॅग्स :अमित शाहराहुल गांधीधारा ३७०महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप