लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Elections 2024: बारामती से मैदान में अजीत पवार, NCP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

By अंजली चौहान | Updated: October 23, 2024 13:35 IST

Maharashtra Elections 2024: 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Open in App

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। चुनाव को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी है। इस सूची के आधार पर अजित पवार आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने पारिवारिक गढ़ बारामती से चुनाव लड़ेंगे, पार्टी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। वहीं, येओला से छगन भुजबल को मैदान में उतारा है।

एनसीपी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इस बीच, शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे शहर के कोपरी-पंचपखाड़ी से और आधा दर्जन से अधिक कैबिनेट सदस्यों को उनकी संबंधित सीटों से नामांकित किया गया है।

मंगलवार देर रात जारी सूची के अनुसार, सत्तारूढ़ दल ने लगभग उन सभी विधायकों को फिर से नामांकित किया है, जिन्होंने जून 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करते समय शिंदे का समर्थन किया था। 

वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

अन्य उम्मीदवारों में जोगेश्वरी (पूर्व) से मनीषा रवींद्र वायकर, नांदगांव से सुहास द्वारकानाथ कांडे, छत्रपति संभाजीनगर (मध्य) से प्रदीप शिवनारायण जायसवाल और नांदेड़ उत्तर से बालाजी देवीदासराव कल्याणकर शामिल हैं।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम सीट से सदा सर्वणकर को चुनाव लड़ने के लिए नामित किया गया है।

गौरतलब है कि 20 नवंबर को एक ही चरण में सभी 288 सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024Maharashtra BJPअजित पवारNCPBaramati
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए