लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चनाव: शिवसेना ने जारी किया अपना घोषणापत्र, 1 रुपये में हेल्थ चेकअप, 10 रुपये में खाने की थाली समेत कई वादे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 12, 2019 13:14 IST

Shiv Sena Manifesto: शिवसेना ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शनिवार को मुंबई में अपना घोषणापत्र जारी किया, किए कई वादे

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने महाराष्ट्र चुनावों के लिए जारी किया अपना घोषणापत्रशिवसेना

शिवसेना ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को मुंबई में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकेर की मौजूदगी में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। 

बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद कुछ मुद्दों पर असहमति की वजह से शिवसेना ने अपना अलग घोषणापत्र 'वचननामा' जारी किया है।

शिवसेना ने किया 10 रुपये में खाने की थाली, किसानों के लिए 10 हजार रुपये सहायता का वादा

शिवसेना ने अपने चुनावी घोषणापत्र में गरीब तबके से लेकर किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कई वादे किए हैं। 

शिवसेना ने अपने घोषणापत्र में गरीबों के लिए 10 रुपये थाली में अच्छा और साफ-सुथरा भोजन उपलब्धि कराने का वादा किया है। इसके लिए राज्य भर में 1000 भोजनालय खोलने और उनमें महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों की मदद लेने का वादा किया गया है। 

साथ ही पार्टी ने आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के लिए एक रुपये में हेल्थ-चेक अप की व्यवस्था कराने और इसके लिए पूरे राज्य में स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने का भी वादा किया है।  

साथ ही आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा,  शामिल हैं और सरकर फैलो के रूप में स्नातक युवाओं के लिए 1.5 करोड़ अप्रेंटिसशिप देने जैसे वादे शामिल हैं।

पार्टी ने किसानों की कर्जमाफी करने और राज्य के गरीब किसानों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। 

साथ ही पार्टी ने 300 यूनिट तक बिजली की खपत पर बिल में 30 फीसदी की कटौती का भी वादा किया है।

इसके अलावा राज्य के 80 फीसदी भूमिपुत्रों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिए जाने का वादा किया गया है।

इसके अलावा अयोध्या, चारधाम, वैष्णो देवी,काशी और कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा के लिए भी प्रबंध का वादा घोषणापत्र में किया गया है। 

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, 'हमने राज्य के खजाने को देखते हुए ये वादे किए हैं। इनमें से कोई भी वादे झूठे नहीं हैं।'

वहीं वर्ली से चुनाव लड़ रहे युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा, 'पांच वर्षों तक राज्य में घूमने, सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के अपने अनुभव, लोगों के साथ चर्चा करके और लाखों लोगों की राय लेकर ये घोषणापत्र तैयार किया गया है।'

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप