लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना आज जारी करेगी अपना घोषणापत्र, कर सकती है 10 रुपये में भरपेट भोजन, जैसे कई चुनावी वादे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 12, 2019 08:23 IST

Shiv Sena Manifesto: बीजेपी के साथ कुछ मुद्दों पर सहमति ना बन पाने के बाद शिवसेना शनिवार को अपना अलग घोषणापत्र जारी करेगी

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना शनिवार को मातोश्री में जारी करेगी अपना घोषणापत्रबीजेपी के साथ कई मुद्दों पर सहमति ना बन पाने पर अकेले जारी करेगी घोषणापत्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी के साथ मिलकर लड़ रही शिवसेना शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। खास बात ये है कि दोनों पार्टियां का इन चुनावों के लिए गठबंधन होने के बावजूद शिवसेना अपना घोषणापत्र अकेले जारी करेगी।

ये घोषणापत्र पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में मातोश्री में जारी किया जाएगा। आदित्य वर्ली से चुनाव लड़ रहे हैं और वह चुनावी मैदान में उतरने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं।

बीजेपी-शिवसेना के बीच नहीं बनी घोषणापत्र पर सहमति

शिवसेना के अकेले घोषणापत्र जारी करने के पीछे बीजेपी के साथ कुछ मुद्दो पर सहमति ना बन पाना है। इन मुद्दों में हाल ही में सुर्खियों में रहे आरे में मेट्रो के निर्माण कार्यों के लिए हजारों पेड़ों की कटाई और नाणार रिफाइनरी जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। 

शिवसेना ने आरे में पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर अपने सहयोगी और सत्तारूढ़ बीजेपी को जमकर घेरा था और उद्धव और आदित्य दोनों ने इस मुद्दे पर फड़नवीस सरकार की तीखी आलोचना की थी।

शिवसेना कर सकती है घोषणापत्र में कई लोकलुभावन वादे

शिवसेना अपने घोषणापत्र में सत्ता में आने पर किसानों के लिए कर्जमाफी, गरीबों के लिए 10 रुपये में खाने की थाली, एक रुपये में हेल्थ चेकअप और 300 यूनिट तक बिजली के बिल में 30 फीसदी की कटौती जैसे कई वादे कर सकती है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसी हफ्ते शिवसेना की दशहरा रैली के दौरान ये सभी वादे किए थे, जिन्हें अब पार्टी अपने घोषणापत्र में भी शामिल कर सकती है। 

कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन पहले ही अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है, जिसमें नए मोटर व्हीकल कानून के तहत जुर्माने को कम करना, किसानों के लिए तुरंत कर्जमाफी और उच्च शिक्षा के लिए जीरो-ब्याज वाले लोन उपलब्ध कराने जैसे वादे शामिल हैं।     

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप