लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सर्वाधिक सड़क हादसों वाले तीन राज्यों में शामिल : सरकार

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:55 IST

Open in App

मुंबई, 18 जनवरी वर्ष 2020 में 11,452 मौतों के साथ महाराष्ट्र देश के उन तीन राज्यों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक संख्या में लोगों की मौतें होती हैं। यह जानकारी सोमवार को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने दी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 32वें सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 की शुरुआत करते हुए कहा कि ये आंकड़े गंभीर हैं।

परब ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘2020 में महाराष्ट्र में 25,456 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और 11,452 लोगों की इन दुर्घटनाओं में मौत हुई। महाराष्ट्र उन तीन राज्यों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत होती है।’’

ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को उन राज्यों की सूची में नहीं होना चाहिए जहां सड़क दुर्घटनाओं में मौतें होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये आंकड़े गंभीर हैं। शीर्ष स्थान पर होने के बजाए महाराष्ट्र को आदर्श रूप में उन राज्यों की सूची में शामिल नहीं होना चाहिए जहां सड़क दुर्घटना में मौत होती है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान एक हफ्ते, पखवाड़े या महीने तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसे नियमित आधार पर चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘नियमित अंतराल पर सड़क सुरक्षा नियमों के बूस्टर डोज दिए जाने चाहिए।’’

ठाकरे ने मोटर वाहन चालकों से अपील की कि ‘‘यम’’ को दूर रखने के लिए ‘‘नियम’’ का पालन करें और ‘‘संयम’’का परिचय दें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने एक नई टेक्नोलॉजी के बारे में सुना है जो थकान के कारण चालकों के सो जाने पर उन्हें अलर्ट करती है। अगर इस तरह के वाहन मौजूद हैं तो मैं उन्हें देखना चाहूंगा।’’

ठाकरे ने कहा कि केवल जागरूकता फैलाने के बजाए लोगों को सुविधाएं मुहैया कराना भी जरूरी है।

इस बीच परब ने कहा कि महाराष्ट्र में केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं के तहत उच्च गुणवत्ता वाले 50 चालक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

परब ने कहा, ‘‘हर चालक की स्वचालित केंद्र में जांच होगी। मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम होगा और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के बाद चालकों को लाइसेंस मिलेगा।’’

परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान वार्षिक होना चाहिए न कि साप्ताहिक या मासिक आधार पर।

उन्होंने कहा, ‘‘हर नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।’’

मुंबई के प्रभारी मंत्री असलम शेख ने कहा कि सड़क दुर्घटना के मुख्य कारणों में ‘लेन कटिंग’ भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि लेन कटिंग व्यवहार को रोका जाना चाहिए और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ अभियान चलाया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र के परिवहन सचिव आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह को 18 जनवरी से 15 फरवरी के बीच ‘‘सड़क सुरक्षा महीना’’ के तौर पर मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादा लोगों की जान गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई