लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : दो साल से फरार हत्या का आरोपी ठाणे में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 7, 2021 17:30 IST

Open in App

ठाणे, सात जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने डकैती का एक मामला सुलझाते हुए करीब दो साल से फरार चल रहे हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय येनपुरे ने बताया कि 31 दिसंबर 2020 को अपराध शाखा को एक शिकायत मिली थी कि भिवंडी कस्बे के शांति नगर इलाके में कुछ लोगों से चाकू की नोक पर पैसे और मोबाइल छीने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इनके पास से चोरी के चार फोन भी बरामद हुए, जो 18,700 रुपये मूल्य के बराबर हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह प्रकाश में आया कि 22 वर्षीय आरोपी ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर दो साल पहले भिवंडी में एक व्यक्ति से उसका मोबाइल फोन और पैसा छीनने की कोशिश में उसकी हत्या कर दी थी।

आरोपी पुलिस को अपराध स्थल पर भी ले गया जहां अब भी घटना में इस्तेमाल हुआ चाकू पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम