लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : परभणी के पोल्ट्री फॉर्म में 900 मुर्गियों की मौत

By भाषा | Updated: January 9, 2021 13:23 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), नौ जनवरी महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत हो गई है।

परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘दो दिनों में मराठवाड़ा इलाके के मुरुम्बा गांव में 900 मुर्गियां मरी हैं। हमने मरी हुई मुर्गियों के नमूनों को जांच के लिए भेजा है।’’

उन्होंने बताया कि जिस पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है उसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाता है।

मुलगीकर ने बताया, ‘‘इस पोल्ट्री फार्म में करीब आठ हजार मुर्गियां हैं। 900 मुर्गियों की मौत दो दिनों में हुई है। पिछले 24 घंटे में एक भी मुर्गी की मौत दर्ज नहीं की गई है।’’

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मुर्गियों की मौत की वजह भोजन से संबंधित लगती है लेकिन जांच नतीजों का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में अबतक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र ने आठ जनवरी को बताया कि अबतक छह राज्यों - केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात - में बर्डफ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?