लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक बनेंगे महामंडलेश्वर

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:04 IST

Open in App

हरिद्वार, 26 मार्च हरिद्वार जिले के ज्वालापुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश राठौर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनने जा रहे हैं। आगामी 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या शाही स्नान से पहले उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा।

निरंजनी अखाड़े में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज और सचिव रवींद्र पुरी महाराज से शुक्रवार को विधायक ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद विधायक राठौर ने बताया कि राजनीति के साथ-साथ अब उन्हें धर्म के काम भी करने हैं इसलिए वह सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर बनने जा रहे हैं।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उदाहरण देते हुए विधायक राठौर ने कहा कि योगी एक संत है और अपने दोनों धर्म बड़ी खूबी के साथ निभा रहे हैं । उन्होंने कहा कि इसी तरह महामंडलेश्वर बनने के बाद उनके राजनीतिक जीवन पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वह धर्म और कर्म दोनों कामों को एक साथ करेंगे।

निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि राठौर विधायक होने के साथ-ही एक अच्छे कथावाचक हैं और सनातन धर्म संस्कृति का ज्ञान भी रखते हैं इसलिए आने वाली 12 अप्रैल के शाही स्नान से पहले उन्हें निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो