लाइव न्यूज़ :

'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा': महा विकास अघाड़ी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का तंज

By रुस्तम राणा | Updated: May 1, 2023 17:54 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी नेता जयंत पाटिल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई है। महा विकास अघाड़ी 'तीन तिगाड़ा काम बड़ा' है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिंदे ने एमवीए गठबंधन को 'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा' कहाउन्होंने कहा, विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई हैसीएम ने कहा कि जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा?

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी नेता जयंत पाटिल के बयान पर सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर तंज कसा। सीएम शिंदे ने एमवीए गठबंधन को 'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा' कहा। उन्होंने कहा, विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई है। महा विकास अघाड़ी 'तीन तिगाड़ा काम बड़ा' है। उन्होंने कहा कि जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता। हम जनसेवक हैं और जनसेवा करते रहेंगे। 

दरअसल, पाटिल ने यह दावा किया है कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का ही होगा, यह सभी लोगों ने मान लिया है। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि राज्य में भविष्य में एनसीपी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आएगी। जयंत पाटिल ने राज्य के सतारा जिले के कराड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रविवार को यह बयान दिया।

महाराष्ट्र में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि मौजूदा सरकार गिर सकती है। ऐसा इसलिए कि शिवसेना के 16 विधायकों की योग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का फैसला आना बाकी है जो पिछली साल बगावत कर शिंदे गुट में आ गए थे। इन विधायकों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम भी शामिल है।

 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रजयंत पाटिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो