बिहार में महागठबंधन का ऐलान, बीजेपी को छोड़ आए उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस ने किया स्वागत
By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 20, 2018 16:41 IST2018-12-20T16:25:02+5:302018-12-20T16:41:54+5:30
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे परिवार में उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी का तह-ए-दिल से स्वागत करते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिला लिया होता आज उनसे ज्यादा पाक-साफ नेता कोई नहीं होता।

बिहार में महागठबंधन का ऐलान, बीजेपी को छोड़ आए उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस ने किया स्वागत
बिहार में गुरुवार को महागठबंधन का ऐलान हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबधंन (एनडीए) छोड़कर आए उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को शामिल किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, 'हमारे परिवार में उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी का तह-ए-दिल से स्वागत करते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिला लिया होता आज उनसे ज्यादा पाक-साफ नेता कोई नहीं होता।
इस मौके पर शरद यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से गठबंधन मजबूत हुआ है।
इसके बाद तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत करते हुए कहा, यह गठबंधन एक लड़ाई है, उनके खिलाफ जो संस्थाओं को खत्म कर रहे हैं, जो किसानों को सता रहे हैं। उन्होंने कहा मोदी ना केवल देश में बल्कि अपने घटक दलों पर तानाशाही कर रहे हैं। उनके खिलाफ यह गठबंधन लड़ाई लड़ेगा।
इस मौके पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व बिहार सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे महागठबंधन को उपेंद्र के आने से बल मिलेगा। इस मौके पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा मौजूद रहे। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांध दिया और उन्हें अपना नेता माना।
इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में मेरा अपमान हो रहा था। इसलिए मैं उसे छोड़कर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल होते हैं। हमें एनडीए में नीतीश कुमार की साजिश के तहत कमजोर किया जा रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता अहमद पटेल मौजूद रहे। उन्हें ही उपेंद्र कुशवाहा को यूपीए में लाने का श्रेय जा रहा है।