लाइव न्यूज़ :

मद्रास सैपर्स ने अपना 241वां कोर दिवस मनाया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 नवंबर मद्रास सैपर्स ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में मद्रास इंजीनियर ग्रुप (एमईजी) व केंद्र में धूमधाम से अपना 241वां कोर दिवस मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद एमईजी व केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर टी पी एस वाधवा ने रस्मी परेड की समीक्षा की।

इस मौके पर, ब्रिगेडियर वाधवा ने सभी सैपर्स की लगातार बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के वास्ते अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए सराहना की और उन्हें बधाई दी।

'द सैपर्स' का इतिहास अठारहवीं शताब्दी के मध्य का है। भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स ने आधिकारिक तौर पर 1780 में इसकी स्थापना को मान्यता दी है, जब कोर के सबसे पुराने समूह, ‘द मद्रास सैपर्स’ का गठन किया गया था।

इसके बाद, बंगाल और बॉम्बे सैपर्स के समूह बनाए गए। इनका कोर ऑफ इंजीनियर्स बनाने के लिए 18 नवंबर 1932 को विलय कर दिया गया और इसी दिन हर साल ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स दिवस’ मनाया जाता है।

पिछले 240 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के दौरान कोर ने न केवल देश में बेहतरीन कार्य किया है, बल्कि विदेशी भूमि पर भी एक अमिट छाप छोड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?