लाइव न्यूज़ :

सर्वे में किया गया दावा, MP में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा हैं शिवराज, कांग्रेस का ये है हाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 7, 2018 18:24 IST

सर्वे के अनुसार, इस चुनाव में 32 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट करेंगे। हांलाकि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी काफी नीचे हैं। जिनके नाम पर कांग्रेस को केवल तीन फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। 

Open in App

भोपाल, 07 अगस्तः मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इधर, चुनाव से ठीक पहले कराए गए सर्वे में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे ज्यादा लोगों की पसंद बने हुए हैं। उनकी तुलना में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोग कम पसंद कर रहे हैं। वहीं, मोदी लहर भी दिखाई दे रही है। 

दैनिक भास्कर द्वारा कराए गए ऑनलाइन सर्वे में शिवराज सिंह चौहान को 51 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद किया है, जबकि कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया 34 फीसदी पसंद किए गए। साथ ही साथ 29 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह को वोट देने के लिए कहा है। वहीं, 29 फीसदी ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को वोट देने की हामी भरी है।

सर्वे के अनुसार, इस चुनाव में 32 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट करेंगे। हांलाकि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी काफी नीचे हैं। जिनके नाम पर कांग्रेस को केवल तीन फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। 

सर्वे में बताया गया है कि कांग्रेस को तीन क्षेत्रों मालवा-निमाड़, मध्यभारत और ग्वालियर-चंबल में खासी मेहनत करनी पड़ेगी। यहां 76 फीसदी लोगों का मनना है कि प्रदेश में चौथी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। इधर, कांग्रेस के लिए बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल की राय अच्छी दिखाई दी। कमलनाथ के क्षेत्र महाकौशल में 51% लोगों ने यह माना कि कांग्रेस सरकार में वापस आ सकती है।

भास्कर के मुताबिक, उसने अपने पाठकों को मिस्ड कॉल, इंटरनेट लिंक और क्यूआर कोड के जरिए यह सर्वे कराया है। उसने 11 सवालों की एक प्रश्नावली तैयार की थी। इस प्रश्नावली में कुल 2 लाख 31 हजार 255 रिस्पॉन्स मिले। खास बात यह है कि सर्वे में राय देने वाले नौकरीपेशा लोग 35%, छात्र 24%, व्यवसायी 19%, किसान 12%, गृहिणी 6%, अन्य 4% शामिल थे।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: PM मोदी ने वोटरों को दिया खास संदेश, कहा- "जब लोग जुड़े रहते हैं तो लोकतंत्र फलता-फूलता है"

भारतNarendra Modi In Morena: 'कांग्रेस ने मां भारती की भुजाएं काट दी, देश के टुकड़े कर दिए', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारतJP Nadda In Madhya Pradesh: 'भाई को भाई के खिलाफ बांटकर वोट बैंक का काम किया', कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

भारतMadhya Pradesh Assembly Election 2023:एमपी में डाक मत पत्र पर कांग्रेस को किस बात का डर ?

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh Assembly Elections 2023: मतदाताओं में दिखा उत्साह, वोटरो को रिझाने आदर्श और पिंक बूथ भी आकर्षण का केंद्र

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष