लाइव न्यूज़ :

'मुझसे दूर रहें, मैंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया', वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को पुलिस पहना रही ऐसे पोस्टर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 10, 2021 14:06 IST

बुंदेलखंड के कई इलाकों में वैक्सीन लगवाने को लेकर लोग डरे हुए हैं। कई तरह की भ्रांतियां उन्हें वैक्सीन लगवाने से रोक रही हैं। हालांकि उनकी भ्रांतियों को दूर करने की स्थानीय प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को तिरंगा लगा विशेष निशान लगाकर सम्मान कर रही है। वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को खतरे के निशान वाला पोस्टर गले में पहना रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जा रही है। 

देश में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। हालांकि कई लोगों में वैक्सीन के प्रति भय भी है। बुंदेलखंड के कई इलाकों में वैक्सीन लगवाने को लेकर लोग डरे हुए हैं। कई तरह की भ्रांतियां उन्हें वैक्सीन लगवाने से रोक रही हैं। हालांकि उनकी भ्रांतियों को दूर करने की स्थानीय प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है और कई अभियानों के जरिये कोशिश की जा रही है। ऐसा ही अभियान निवाड़ी जिले की पुलिस भी चला रही है। 

निवाड़ी पुलिस वैक्सीन लगवाने वाले लोगों का तिरंगा लगा विशेष निशान लगाकर सम्मान कर रही है। वहीं वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को सचेत करने के लिए खतरे के निशान वाला पोस्टर गले में पहना रही है। 

दोनों खुराक लेने की दिलाई जा रही शपथ 

पुलिस की ओर से वैक्सीन लगवाने वालों को तिरंगा बैज लगाया जा रहा है। जिसमें लिखा है कि मैं सच्चा देशभक्त हूं क्योंकि मैंने कोरोना का टीका लगवा लिया है। वहीं जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है उनके गले में खतरे निशान वाला पोस्टर लटकाया जा रहा है। जिस पर लिखा है कि मुझसे दूर रहें मैंने अभी कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को टीके की दोनों खुराक लेने की शपथ भी दिलाई जा रही है। 

वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास

निवाड़ी एसडीओपी संतोष पटेल के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर जिले में कमजोर हुई है। बावजूद इसके तीसरी लहर का अंदेशा बना हुआ है। इसलिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित  करने की कोशिश की जा रही है। यह अभियान उसी कोशिश का हिस्सा है। 

8 लाख से ज्यादा कुल मामले

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन के कुल मामले 7.86 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। इनमें से 7.71 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और अब सिर्फ 7 हजार सक्रिय सदस्य बने हैं। वहीं राज्य में 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप