लाइव न्यूज़ :

एक लाचार पिता को झेलना पड़ा सिस्टम की लापरवाही का नतीजा, बेटी के शव को खाट पर लेकर 35 किलोमीटर पैदल चला

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 9, 2021 15:44 IST

मध्यप्रदेश के सिंगरौली गांव में एक पिता को अपनी 16 साल की बेटी का शव खाट पर रखकर 35 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा लेकिन सिस्टम ने उन्हें एम्बुलेंस भी उपलब्ध नहीं करवाया ।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश को सिंगरौली में एक पिता को अपनी बेटी के शव को खाट पर रखकर चलना पड़ा पोस्टमार्टम के लिए 35 किलोमीटर पैदल चला लाचार पिता, कहा- क्या करें पुलिस ने न तो एम्बुलेंस मुहैया कराया न ही कोई संजीदगी दिखाई

भोपाल :मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है । यहां एक लाचार पिता को अपनी बेटी का शव खाट पर लेकर 35 किलोमीटर तक पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा । सिस्टम की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना हरकत का हर्जाना एक बेबस पिता को भुगतना पड़ा । यहां एक पिता अपनी बेटी की लाश को खाट पर रखकर रस्सी से बांधकर पोस्टमार्टम के लिए ली जाने को विवश है ।

क्या है पूरा मामला

एनडीटीवी की खबर के अनुसार , यह मामला सिंगरौली के निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के गड़ई गांव का है , जहां एक 16 साल की नाबालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । इसकी सूचना परिजनों ने निवास पुलिस चौकी को दी लेकिन पुलिस प्रशासन व अन्य किसी जगह से कोई सहयोग न मिलने पर मृतका के लाचार पिता को अपनी बेटी का शव खाट पर लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए 35 किलोमीटर तक चलना पड़ा लेकिन पुलिस ने ना तो एंबुलेंस मुहैया कराया और ना ही मामले में  कोई संजीदगी दिखाई ।

वहीं इसपर मृतका के पिता ने कहा 'करें तो क्या करें पुलिस ने सहयोग नहीं किया शव बुलाने पर भी नहीं आया । अब इस सिस्टम से कितनी देर तक गुहार लगाते इसलिए मजबूरी में पोस्टमार्टम जैसी औपचारिकता पूरी करने के लिए शव को किसी तरह लेकर आ गए' । 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो