लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:बदले जाएंगे MP बीजेपी प्रदेश प्रभारी ! मुरलीधर राव की होगी विदाई, दिल्ली में 22 और 23 दिसंबर को BJPकी बड़ी बैठक

By आकाश सेन | Updated: December 19, 2023 17:27 IST

भोपाल: दिल्ली में 22 और 23 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक होगी। जिसमें बीजेपी के सीनियर पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मीटिंग में जिन राज्यों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नहीं वहां पर नई नियुक्तियां की जाएगी। इसी के साथ ही बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को हटाया जा सकता है। जिन्हे नई जिम्मेदारी दी जाएगी

Open in App
ठळक मुद्देबदले जाएंगे MP बीजेपी प्रदेश प्रभारी !22-23 दिसंबर को दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक। बैठक में मुरलीधर राव को हटाने का बीजेपी ले सकती है फैसला।

भोपाल:दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठक में मध्य प्रदेश को नया प्रभारी मिलने की संभावना है। दरअसल, मुरलीधर राव एमपी विधानसभा चुनाव 2023 की बैठकों में गैरमौजूद रहे हैं। बीजेपी हाईकमान ने राव की चुनाव में दखलअंदाजी  भी कम कर दी थी।  यही कारण रहा कि वे कई अहम बैठकों में शामिल नहीं हुए। विधानसभा चुनावों 2023 की पूरी जिम्मेदारी प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव को सौंप दी गई थी। प्रदेश में बीजेपी ने परर्फामेंस भी अच्छा किया है । 

दोनों ही नेता विधानसभा चुनाव के समय भोपाल में ही रहे। अब संभावना जताई जा रही है कि मुरलीधर राव को लेकर बीजेपी बड़ा फैसला ले सकती है। आपको बता दें कि मुरलीधर राव को नवंबर 2020 में मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। वे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। इसके साथ ही राव ने अमित शाह की टीम में काम किया है। केंद्रीय नेतृत्व से करीबी के चलते ही उनकों प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी । लेकिन चुनाव के समय उनकी सक्रियता कम रही ऐसा में माना जा रहा है कि मुरलीधर राव को संगठन प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर कोई और जिम्मेदारी दे सकता है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshmadhya pardeshभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप