लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:गोपाल भार्गव को बनाया विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

By आकाश सेन | Updated: December 14, 2023 20:52 IST

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल भार्गव बने MP विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें गुरुवार को शपथ दिलाई।16वीं विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा।

भोपाल:  मध्य प्रदेश विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने सत्र आहूत करने के लिए भेजे प्रस्ताव को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अनुमति दे दी है। सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें वे नई सरकार का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे।

गोपाल भार्गव सागर के रहली विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौवीं बार निर्वाचित हुए हैं। उनकी वरिष्ठता को देखते हुए मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने उन्हें सामयिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे 16वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है। विधानसभा में दलीय स्थिति भाजपा 163, कांग्रेस 66 और भारत आदिवासी पार्टी 01 को देखते हुए निर्विरोध निर्वाचन होगा। पहला सत्र 18 से 21 दिसंबर तक होगा।

राज्यपाल का होगा अभिभाषणसचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें वे सरकार का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा होगी और सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान भी प्रस्तुत कर सकती है। 

टॅग्स :Madhya PradeshभोपालbhopalVidhan SabhaBJPState GovernmentMLA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर